Лента постов канала QuizHat (@Quizhat_UPSC_UPPSC_CURRENTAFFAIR) https://t.me/Quizhat_UPSC_UPPSC_CURRENTAFFAIR IAS l PCS l SSC l & Other Gov Exam UPSC UPPSC RO ARO currentaffairs24 ▪️Daily Current Affairs ▪️Daily MCQs ▪️UPSC UPPSC BPSC MPPSC RPSC Exams App for UPSC and state PSC Hindi Medium https://play.google.com/store/apps/details?id=com.winbee.quizhat ru https://linkbaza.com/catalog/-1001183064639 Mon, 04 Aug 2025 15:11:50 +0300
रूस में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी फटा

रूस के कमचटका में 600 साल बाद क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में पहली बार विस्फोट हुआ। ​​​​​​कामचटका के इमरजेंसी मंत्रालय ने को बताया कि 2 अगस्त को इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।

1856 मीटर ऊंचे क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद 6 हजार मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार फैल गया।' इसके कारण इस इलाके का एयर स्पेस बंद कर दिया गया।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस विस्फोट का संबंध रूस के कामचटका आइलैंड में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप से हो सकता है, जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप था। यह भूकंप कुरिल-कमचटका सबडक्शन जोन में आया था, जो रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है।

ज्वालामुखी के बारे में

यह ज्वालामुखी कमचटका आइलैंड के पूर्वी तट पर क्रोनोत्स्की नेचर रिजर्व में है।

यहां आखिरी बार वर्ष 1463 में विस्फोट हुआ था। तब से यह लगभग 600 वर्षों से शांत था।


इस ज्वालामुखी का नाम रूसी खोजकर्ता स्टीफन क्रशेनिनिकोव के नाम पर रखा गया है।
Подробнее
]]>
https://linkbaza.com/catalog/-1001183064639 Wed, 30 Jul 2025 14:32:35 +0300
Подробнее
]]>
https://linkbaza.com/catalog/-1001183064639 Sat, 26 Jul 2025 14:00:17 +0300
प्रीह विहिर मंदिर (Preah Vihear Temple)

28 मई को थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवादित सीमा पर एक घातक झड़प हुई, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई।

इसके बाद, दोनों देशों ने तनाव कम करने के प्रयास में अपने सैनिकों को पहले से तय स्थानों पर वापस बुलाने पर सहमति जताई है।

हालाँकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद दशकों से जारी है, लेकिन इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम ही ध्यान दिया जाता है।

इस विवाद का केंद्र प्रीह विहिर का प्राचीन शिव मंदिर है। 1962 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के हस्तक्षेप के बावजूद, मंदिर का क्षेत्र विवाद का विषय बना हुआ है।

मुख्य तथ्य:

स्थान: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा के निकट, कंबोडिया के प्रीह विहिर प्रांत में (यह मंदिर डंगरेक पर्वतमाला (Dângrêk Mountains) की चोटी पर स्थित है)।

समर्पण : भगवान शिव

निर्माण काल: मुख्य रूप से 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच, खमेर साम्राज्य के दौरान

स्थापत्य शैली: खमेर वास्तुकला (Angkorian style)
Подробнее
]]>